📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

EPF-ESI भुगतान में अनियमितता, लखनऊ नगर निगम ने 5 संस्थाओं को किया ब्लैकलिस्ट

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग ने ईपीएफ/ईएसआई मद में बकाया राशि और अभिलेख उपलब्ध न कराने के मामले में पांच कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम ने संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी करते हुए उन्हें सेवा से प्रतिबंधित (ब्लैक लिस्ट) कर दिया है।

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 में कर्मचारियों के ईपीएफ/ईएसआई खातों में जमा की जाने वाली धनराशि के चालान एवं अभिलेख कई बार मांगे गए थे, लेकिन संबंधित संस्थाओं द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।

संस्थाओं पर बकाया राशि का विवरण

  • मेसर्स राय श्री — ₹3,57,792
  • मेसर्स स्वच्छकार इंटरप्राइजेज — ₹14,31,168
  • पटेल एसोसिएट्स — ₹3,57,792
  • ट्रेंड सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज — ₹3,57,792
  • आयरन सिक्योरिटी — ₹10,73,376

नगर निगम ने अपने आदेश में कहा है कि कर्मचारियों के खातों में धनराशि जमा न होना गंभीर मामला है और इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका बनती है।

विधानसभा की स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षण प्रतिवेदन जांच समिति की संस्तुति और नगर आयुक्त के आदेश के अनुपालन में संबंधित संस्थाओं को नगर निगम की सेवाओं से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

यह आदेश स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम लखनऊ द्वारा 12 मई 2026 को जारी किया गया।

💼 सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रोफेशनल बैग

EPF/ESI के जरूरी कागज और लैपटॉप एक साथ कैरी करें:

1. लेदर एक्जीक्यूटिव लैपटॉप बैग
अमेजन पर देखें - 15.6" लैपटॉप + A4 फाइल अलग सेक्शन, शोल्डर बैग

2. वीगन लेदर ब्रीफकेस
अमेजन पर देखें - लॉक सिस्टम, ऑफिस मीटिंग के लिए बेस्ट

Disclosure: ये अमेजन अफिलिएट लिंक हैं। खरीद पर VoC को कमीशन मिल सकता है। आपके लिए दाम समान रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें