📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

NEET-UG पेपर लीक: 'जांच के सबूत और दोषियों के नाम सार्वजनिक करो' - ABVP की केंद्र से मांग"

NEET-UG 2026 पेपर लीक: ABVP बोली- 'CBI जांच में मिले सबूत, दोषियों की जानकारी सार्वजनिक की जाए'

| | लखनऊ

लखनऊ: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। परिषद ने कहा है कि CBI जांच के दौरान जो भी साक्ष्य, नेटवर्क एवं दोषी व्यक्ति सामने आएं, उनकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि शिक्षा-माफिया का पूर्ण रूप से भंडाफोड़ हो सके।

ABVP की मुख्य मांग: जांच में मिले सबूत और दोषियों के नाम छुपाए न जाएं। लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई हो।

CBI जांच का स्वागत, NTA पर उठाए सवाल

ABVP अवध प्रान्त द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा नीट मामले की जांच CBI को सौंपना उचित कदम है। परिषद शुरू से ही निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रही थी।

विज्ञप्ति में NTA की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करते हुए कहा गया कि लगातार राष्ट्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ियां होना विद्यार्थियों के साथ विश्वासघात है। नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए NTA के महानिदेशक को तत्काल पद से त्यागपत्र देना चाहिए।

ABVP नेताओं के बयान

राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा, "देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य किसी परीक्षा माफिया के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। दोषियों की पहचान कर उन पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।"

अवध प्रान्त मंत्री अर्पण कुशवाहा ने कहा, "हमारी मांग है कि जांच की प्रक्रिया समयबद्ध हो जिससे विद्यार्थियों को शीघ्र न्याय मिल सके। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।"

Buy on Amazon

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें