📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

UP में हर नागरिक को मिलेगा फ्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ट्रेनिंग, 3 घंटे में सर्टिफिकेट

By Voice of Capital | | लखनऊ

लखनऊ, 14 मई: डिजिटल भारत के सशक्त निर्माण एवं युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा ‘AI for All’ पहल को प्रदेशभर में प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को निःशुल्क ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।

CM योगी ने किया था शुभारंभ

उल्लेखनीय है कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में आयोजित वृहद रोजगार मेले के दौरान किया गया था। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा वैश्विक आईटी संस्था ओरेकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से संचालित यह कार्यक्रम युवाओं, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों एवं आम नागरिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

कोर्स की खास बातें:
1. नाम: AI for You: ट्रेनिंग एंड असेसमेंट
2. अवधि: सिर्फ 3 घंटे
3. मोड: पूरी तरह ऑनलाइन
4. फीस: बिल्कुल निःशुल्क
5. सर्टिफिकेट: ऑनलाइन मूल्यांकन के बाद प्रमाण-पत्र
6. किसके लिए: युवा, छात्र, प्रतियोगी अभ्यर्थी, आम नागरिक

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से रोजगार और उद्योगों का स्वरूप बदल रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवा इस आधुनिक तकनीक का ज्ञान प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें और रोजगार के नए अवसरों को हासिल करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि गांव, कस्बों और शहरी क्षेत्रों के अधिकाधिक युवा इस निःशुल्क प्रशिक्षण से जुड़ सकें।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन इस पहल को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों को अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘AI for All’ टैब के माध्यम से सरल प्रक्रिया में निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं और घर बैठे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

Affiliate Disclaimer:
इस लेख/पेज में दिए गए कुछ लिंक Amazon Associates Program से जुड़े हो सकते हैं। यदि आप इन लिंक के माध्यम से कोई खरीदारी करते हैं, तो हमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है। यह हमारी वेबसाइट को बेहतर बनाने और नए कंटेंट उपलब्ध कराने में सहायता करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured Post

📢 WhatsApp से जुड़ें