📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

UP मेट्रो लास्ट माइल कनेक्टिविटी होगी मजबूत, स्टेशनों पर अंडरग्राउंड पार्किंग और ई-साइकिल की मिलेगी सुविधा

UP मेट्रो लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत, स्टेशनों पर अंडरग्राउंड पार्किंग और ई-साइकिल की सुविधा

लखनऊ: मेट्रो स्टेशनों पर बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, मिलेगी ई-साइकिल; मेट्रो रूट पर नहीं चलेंगी सिटी बसें

लखनऊ, 22 मई 2026। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में हुई प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग बैठक में मेट्रो सिटीज में लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर बड़ा फैसला लिया गया। अब मेट्रो स्टेशनों के पास अंडरग्राउंड पार्किंग बनेगी और मोबाइल ऐप से ई-साइकिल किराए पर मिलेगी।

मेट्रो रूट पर बैन होंगी सिटी बसें

मुख्य सचिव ने साफ निर्देश दिए कि मेट्रो रूट के समानांतर सिटी बसों का संचालन न किया जाए। इससे मेट्रो की राइडरशिप बढ़ेगी।

पार्किंग के लिए जमीन अधिग्रहण

गोयल ने कहा कि नए मेट्रो स्टेशनों के लिए भूमि अधिग्रहण के समय ही भविष्य की जरूरत देखकर पार्किंग के लिए भी जमीन ली जाए। मेट्रो स्टेशन के पास अंडरग्राउंड पार्किंग विकसित करने पर काम होगा।

PPP मोड पर पार्किंग

स्टेशनों के आसपास खाली पड़े भूखंडों पर पीपी मोड के तहत पार्किंग एरिया बनाने के प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है।

ई-साइकिल से लास्ट माइल कनेक्टिविटी

यात्रियों को स्टेशन से घर-दफ्तर तक पहुंचने में आसानी हो, इसके लिए मेट्रो स्टेशनों के पास मोबाइल ऐप आधारित साइकिल और ई-साइकिल किराए पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

चलाएंगे जागरूकता अभियान

मुख्य सचिव ने कहा कि लोगों को बताया जाए कि मेट्रो यात्रा सुरक्षित होने के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। राइडरशिप बढ़ाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

ये रहे मौजूद

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, यूपीएमआरसी एमडी सुशील कुमार समेत कई अफसर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें