स्कंदपुराण के श्लोक से साधा निशाना
![]() |
| अयोध्या में कांग्रेस द्वारा लगाई गई होर्डिंग, जिसमें स्कंदपुराण के श्लोक के माध्यम से मंदिर की संपत्ति और दान के धन के दुरुपयोग पर संदेश दिया गया है। |
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरीकांड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या में कई बड़े होर्डिंग लगवाकर इस मुद्दे को उठाया है। इन होर्डिंग्स में स्कंदपुराण का एक श्लोक और उसका हिंदी अर्थ लिखकर मंदिर की संपत्ति या दान में मिले धन के दुरुपयोग पर धार्मिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है।
होर्डिंग में भगवान श्रीरामलला की तस्वीर के साथ संस्कृत श्लोक अंकित किया गया है। इसके नीचे श्लोक का हिंदी अर्थ भी दिया गया है। होर्डिंग पर लिखा गया है कि जो व्यक्ति मंदिर को दी गई भूमि, संपत्ति या दान के धन को चुराता है अथवा हड़प लेता है, उसे गंभीर धार्मिक दंड का भागी माना गया है।
के
होर्डिंग में उद्धृत अर्थ के अनुसार, "जो व्यक्ति मंदिर को दी गई भूमि या संपत्ति (दान का धन) को चुराता है या हड़प लेता है, वह अगले 60 हजार वर्षों तक नरक में कीड़े के रूप में जन्म लेता है।"
इस संदेश के साथ बड़े अक्षरों में "श्रीरामलला न्याय करेंगे!" भी लिखा गया है। होर्डिंग के नीचे उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला का नाम भी अंकित है।
राजनीतिक गलियारों में इस होर्डिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस का यह कदम श्रीरामजन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर सरकार और संबंधित पक्षों पर अप्रत्यक्ष दबाव बनाने के रूप में देखा जा रहा है।
हालांकि, इस मामले में संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी यह होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है।


0 टिप्पणियाँ