📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

लोकतंत्र की जीवनरेखा है पत्रकारिता, सशक्त बनाने में मीडिया की भूमिका निर्णायक: केशव

| उत्तर प्रदेश | 07 जून 2026

  • नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJI) के राष्ट्रीय सम्मेलन को उप मुख्यमंत्री ने किया संबोधित।
  • 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कार्यक्रम में किया गया भव्य वृक्षारोपण।

लखनऊ / आगरा (07 जून): उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में आयोजित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारपूर्ण है। लोकतंत्र तभी सशक्त और जीवंत रह सकता है जब उसके सभी स्तंभ अपनी-अपनी भूमिका का निष्पक्षता और स्वतंत्रता के साथ निर्वहन करें।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया।

"लोकतंत्र में मीडिया की कलम में अपार शक्ति होती है। यदि सरकार जनहित के कार्यों में कहीं कमी छोड़ती है तो पत्रकार उसे सामने लाने का अधिकार रखते हैं और यदि कोई अच्छा कार्य होता है तो उसे जनता तक पहुंचाने में भी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण माध्यम है।" - केशव प्रसाद मौर्य

श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वन नेशन-वन इलेक्शन की अवधारणा संसाधनों की बचत और विकास की गति को और तेज करने में सहायक होगी। देश की युवा पीढ़ी और आम नागरिक भी इस विचार का व्यापक समर्थन कर रहे हैं। रक्षा उत्पादन, ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी विकास के क्षेत्र में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

देशभर से आए वरिष्ठ पत्रकारों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश के विभिन्न राज्यों (तेलंगाना, उत्तराखंड, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली) से आए वरिष्ठ पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया:

प्रमुख रूप से सम्मानित पदाधिकारी व पत्रकार:
राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सूचना आयुक्त वीरेंद्र सक्सेना, उपाध्यक्ष गोलेश स्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल कांत शुक्ल, संगठन के विधि परामर्शी अशोक शुक्ला, उत्तर प्रदेश महामंत्री द्विजेंद्र मोहन शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण अवस्थी, कार्यकारिणी सदस्य नीरज चक्रपाणि, आगरा इकाई के अध्यक्ष के.पी. सिंह, महासचिव दिलीप सुराना, उपाध्यक्ष अजेंद्र सिंह चौहान एवं पीयूष जैन, उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय, संजय तलवार, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष राकेश थपलियाल, प्रतिभा शुक्ला, लखनऊ इकाई के अध्यक्ष आशीष मौर्य, महामंत्री पद्माकर पांडेय, उपाध्यक्ष विमल पाठक, वरिष्ठ महिला पत्रकार पूनम कुमारी, शेखर पंडित, सुनील मिश्रा, शशिकांत तिवारी, एस डी शुक्ला, झांसी इकाई की अध्यक्ष सोनिया पांडेय, महामंत्री दीपक जौहरी, प्रभात सक्सेना, शाहजहांपुर इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र यादव, चित्रकूट के जिलाध्यक्ष रतन पटेल, सहारनपुर इकाई के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, हाथरस इकाई के मयंक वशिष्ठ और कासगंज के विक्रम पांडेय।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने अभिव्यक्ति के नए अवसर प्रदान किए हैं, लेकिन इसके साथ-साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी है। पत्रकारिता को तथ्यों, निष्पक्षता और राष्ट्रहित के मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की समर्थक है तथा पत्रकारों से जुड़े विषयों और समस्याओं के समाधान के प्रति सदैव संवेदनशील है।

कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति:
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारीगण, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, विधान परिषद सदस्य श्री विजय शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्‍ता सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें