📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

लखनऊ, 14 जून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी खेल केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय(Major Dhyanchand Sports University Admission 2026) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

बीएससी योग और एमएससी योग में प्रवेश शुरू

विश्वविद्यालय ने इस वर्ष से तीन वर्षीय बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) और बीएससी योग पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू किया है। इसके साथ ही दो वर्षीय एमएससी योग कार्यक्रम में भी दाखिले होंगे। खेल क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स भी प्रारंभ किया गया है।

कई खेलों में पीजी डिप्लोमा कोर्स

बीपीईएस में 50, बीएससी योग में 40, एमएससी योग में 20 तथा स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 15 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूल ऑफ कोचिंग के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती और योग सहित विभिन्न खेलों में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक कोर्स के लिए 15-15 सीटें निर्धारित की गई हैं।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीधे प्रवेश

विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व चैंपियनशिप तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सीधे प्रवेश की सुविधा दी जाएगी। वहीं खेलो इंडिया, एसजीएफआई राष्ट्रीय खेलों और विभिन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष अवसर मिलेगा।

इसके अलावा सभी पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त सीटों का प्रावधान किया गया है। ये सीटें स्वीकृत क्षमता के अतिरिक्त होंगी, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकें।

कुल 12 कोर्सों में होगा प्रवेश

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने बताया कि सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय में कुल 12 नए पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिनमें 9 डिप्लोमा, 2 स्नातक और 1 परास्नातक कार्यक्रम शामिल हैं। प्रवेश प्रक्रिया फिटनेस टेस्ट और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पूरी की जाएगी। 12वीं कक्षा के अंकों और फिटनेस टेस्ट के प्रदर्शन को मिलाकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य खिलाड़ियों का समग्र विकास करना और उत्तर प्रदेश को खेल शिक्षा एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाना है।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2026
  • बीपीईएस सीटें: 50
  • बीएससी योग सीटें: 40
  • एमएससी योग सीटें: 20
  • स्पोर्ट्स जर्नलिज्म सीटें: 15
  • उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 10% अतिरिक्त सीटें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें