एअर इंडिया का डिजिटल धमाका: ग्राहकों के अनुभव को बेमिसाल बनाने के लिए मोबाइल ऐप में किए बड़े सुधार, जुड़े कई जादुई फीचर्स
- वन-स्टॉप सॉल्यूशन: बुकिंग, पेमेंट, बैगेज ट्रैकिंग, लॉयल्टी मैनेजमेंट और एआई असिस्टेंस को मिला एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म।
- इन-हाउस तकनीकी सुधार: स्वतंत्र बुकिंग इंजन और सुरक्षित पेमेंट ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म से चेकआउट प्रक्रिया हुई बेहद आसान।
- बिना इंटरनेट की सुविधा: माई ट्रिप्स, फ्लाइट स्टेटस और बैगेज ट्रैकिंग जैसे सबसे लोकप्रिय फीचर्स अब ऑफलाइन मोड में भी करेंगे काम।
- वैश्विक स्तर पर धाक: प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर 4.8-स्टार रेटिंग के साथ ऐप को अब तक 17 मिलियन से ज्यादा बार किया जा चुका है डाउनलोड।
गुरुग्राम: भारत की अग्रणी वैश्विक विमानन सेवा प्रदाता, एअर इंडिया (Air India) ने वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय अपने मोबाइल ऐप को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया है। एयरलाइन की इन-हाउस डिजिटल टीमों द्वारा डिजाइन और डेवलप किए गए इस ऐप में कई अत्याधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं, ताकि यात्रियों को बुकिंग से लेकर लैंडिंग तक का बेहद सहज, पारदर्शी और सुखद अनुभव प्रदान किया जा सके। यह बदलाव यात्रियों को अपनी यात्रा पर अधिक नियंत्रण और सुविधाएं देने के उद्देश्य से किया गया है।
इन-हाउस बुकिंग इंजन और बेहतर पेमेंट गेटवे
एअर इंडिया के इस अपडेटेड ऐप में सबसे बड़ा तकनीकी सुधार इसका इन-हाउस बुकिंग इंजन और पेमेंट ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म है। नया यूज़र इंटरफ़ेस (UI) बेहद तेज़, रिस्पॉन्सिव और आसान है, जिससे फ्लाइट सर्च करने और टिकट बुक करने की स्पीड बढ़ गई है। इसके अलावा, नए पेमेंट गेटवे के जरिए ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स और सुचारू चेकआउट की सुविधा मिलेगी। साथ ही, होम स्क्रीन पर ही यात्रियों को होटल बुकिंग और लोकल ट्रांसपोर्टेशन की निर्बाध सहायता उपलब्ध कराई गई है।
- डॉ. सत्य रामास्वामी, चीफ डिजिटल और टेक्नोलॉजी ऑफिसर, एअर इंडिया
एआई-संचालित तकनीक और डिजीयात्रा इंटीग्रेशन
एअर इंडिया का जेनेरेटिव एआई-पावर्ड वर्चुअल असिस्टेंट 'AI डाॅट जी' (AI.g) वैश्विक विमानन उद्योग में एक मिसाल बन चुका है, जो अब तक 26 मिलियन से अधिक ग्राहकों के सवालों का समाधान कर चुका है। इसके साथ ही ऐप में 'ईज़ैड बुकिंग' (EZ Booking) फीचर दिया गया है, जो कुछ ही शब्दों में पूरा ट्रैवल प्लान तैयार कर देता है। ऐप का 'डिजीयात्रा' (DigiYatra) के साथ इंटीग्रेशन एयरपोर्ट एंट्री को बेहद आसान बनाता है, जिसका लाभ हर महीने 2.2 लाख से अधिक यात्री उठा रहे हैं।
बैगेज ट्रैकिंग और जादुई 'ऑफलाइन मोड'
यात्रियों की सबसे बड़ी चिंताओं में से एक, यानी सामान की सुरक्षा के लिए ऐप में उन्नत बैगेज ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। यह कोडशेयर और इंटरलाइन यात्राओं के दौरान कई पड़ावों पर आपके चेक-इन किए गए सामान को ट्रैक करता है। यह एप्पल एयर टैग और गूगल कंपैटिबल ट्रैकर्स के साथ मिलकर देर से आने वाले सामान को ढूंढने में भी मदद करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि माई ट्रिप्स, फ्लाइट स्टेटस, बैगेज ट्रैकिंग, और फूड मेन्यू जैसी आवश्यक सेवाएं अब बिना इंटरनेट (ऑफलाइन मोड) के भी इस्तेमाल की जा सकती हैं।
कंप्यूटर विजन 'AI विज़न' और महाराजा क्लब
इनोवेशन के मामले में ऐप में AI विज़न (AI.Vision) तकनीक जोड़ी गई है, जो बिना मैनुअल डेटा एंट्री के केवल कैमरे के जरिए यात्रा संबंधी जरूरी जानकारी को स्कैन कर लेती है। साथ ही, एक व्यापक नोटिफिकेशन सिस्टम के तहत 'बोर्डिंग जल्द शुरू होगी' जैसे रियल-टाइम अलर्ट्स यात्रियों को मिलते हैं। लॉयल्टी प्रोग्राम के शौकीनों के लिए ऐप में एक समर्पित 'महाराजा क्लब' सेक्शन बनाया गया है, जहां पॉइंट्स और रिवॉर्ड्स को मैनेज करना चुटकियों का काम है।

0 टिप्पणियाँ