📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

विशेष खंड कल्याण समिति के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण; विकास, सुरक्षा और स्वच्छता पर रहेगा जोर

Gomti Nagar News: विशेष खंड कल्याण समिति के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण; विकास, सुरक्षा और स्वच्छता पर रहेगा जोर

लखनऊ: राजधानी के पॉश इलाके गोमतीनगर के विशेष खंड में 'विशेष खंड कल्याण समिति' के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बेहद हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समारोह में विशेष खंड के भारी संख्या में निवासी और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

बता दें कि बीते 28 जून 2026 को समिति का चुनाव संपन्न हुआ था, जिसमें संपूर्ण विशेष खंड 1, 2, 3 और 4 के प्रतिनिधित्व के लिए 21 सदस्यीय समिति का लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचन किया गया था।

पूर्व मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और सामूहिक वंदे मातरम गीत के साथ हुई। इसके बाद चुनाव समिति के अध्यक्ष श्री एस. के. अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा के साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चिनहट-2 के पार्षद शैलेंद्र वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक सी पी मिश्रा, गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के कार्यकारी महासचिव कर्नल ए एन पाण्डेय और सचिव संजय निगम ने हिस्सा लिया और नई टीम को बधाई दी।

समिति का मुख्य लक्ष्य: शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष कैप्टन हिमांचल सिंह सेंगर ने कहा कि समिति का एकमात्र लक्ष्य पूरे विशेष खंड का सर्वांगीण विकास करना है। कॉलोनी की स्वच्छता, सुरक्षा, आपसी सौहार्द और जनहित के कार्यों को सबसे ऊपर रखा जाएगा। वहीं महासचिव राजीव श्रीवास्तव ने निवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं, उनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द कराया जाएगा।

निवासियों ने जताई विकास की उम्मीद

समारोह के समापन पर विशेष खंड के नागरिकों ने नवगठित 21 सदस्यीय समिति को अपनी शुभकामनाएं दीं और भरोसा जताया कि नई ऊर्जावान टीम के नेतृत्व में उनका क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। कार्यक्रम के अंत में मनोज खरे ने समिति के सदस्यों की ओर से सभी मुख्य अतिथियों, गणमान्य नागरिकों और निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें