📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, जानकीपुरम के निवासियों ने मनाया 'कीचड़ महोत्सव'

Lucknow News: जानकीपुरम में जर्जर सड़कों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, सोसायटियों के निवासियों ने मनाया 'कीचड़ महोत्सव'

सड़क के गड्ढों पर अनोखा तमाचा: लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर-J एक्सटेंशन (कुर्सी रोड) स्थित सरगम अपार्टमेंट और स्मृति अपार्टमेंट की सर्विस रोड पर झील रूपी बने बड़े-बड़े गड्ढों से तंग आकर स्थानीय निवासियों ने बेहद अनोखे अंदाज में "भव्य कीचड़ महोत्सव" मनाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। इस व्यंग्यात्मक प्रदर्शन का असर यह हुआ कि महीनों से सोई एलडीए (LDA) टीम तुरंत सड़क पर मिट्टी-गिट्टी डालने पहुंच गई।


लखनऊ, 12 जुलाई 2026: नगर निगम और एलडीए (LDA) की उदासीनता के खिलाफ जानकीपुरम के आधा दर्जन अपार्टमेंट्स के निवासियों ने एक अनूठा रास्ता चुना। सड़कों पर जलभराव और गहरे कीचड़ से परेशान बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मिलकर रविवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ 'कीचड़ महोत्सव' का आयोजन किया। निवासियों ने तंज कसते हुए इस 'सुंदर झील और कीचड़' की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एलडीए अधिकारियों को कोटिशः धन्यवाद दिया।

यह खबर भी पढ़ें 👇 को

सड़क नहीं बनी तो लखनऊ में LDA के खिलाफ जनता मनाएगी 'कीचड़ महोत्सव', अफसरों को दिया न्योता

📊 जानकीपुरम 'कीचड़ महोत्सव' विरोध प्रदर्शन: मुख्य ब्यौरा

📍 मुख्य घटनास्थल सरगम व स्मृति अपार्टमेंट की सर्विस रोड, सेक्टर-J एक्सटेंशन, कुर्सी रोड, लखनऊ
🏛️ जिम्मेदार विभाग जिसके खिलाफ प्रदर्शन लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) एवं नगर निगम
📢 आयोजनकर्ता संस्था सरगम अपार्टमेंट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA)
⚡ व्यंग्य का तात्कालिक असर अधिकारियों ने आनन-फानन में गिट्टी-मिट्टी डलवाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया।

🎯 जब व्यंग्य का तमाचा पड़ा, तो सीधे रास्ते पर आए अधिकारी

  • 🏢 5 सोसायटियों का मिला समर्थन: इस अनोखे महोत्सव में केवल सरगम ही नहीं, बल्कि आसपास के सृष्टि, स्मृति, जनेश्वर और सुलभ अपार्टमेंट के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एकजुटता दिखाई।
  • 🚜 महोत्सव के आनंद में 'बाधा' डालने पहुंचे ठेकेदार: निवासियों ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तक तो रोड बनाने के लिए लोग संघर्ष कर रहे थे पर एलडीए ने नहीं सुनी। लेकिन जब लोगों ने कीचड़ का आनंद लेना शुरू किया तो वह भी अफसरों को रास नहीं आया और वे उत्सव में बाधा डालने के लिए तुरंत सर्विस रोड पर मिट्टी व गिट्टी डलवाने लगे और रोड निर्माण शुरू कर दिया।
  • 🗣️ नारेबाजी और कीचड़ स्नान: सरगम RWA के पूर्व सचिव प्रवीण सिंह, हेमंत खुराना और अनिल कुमार शर्मा ने बकायदा कीचड़ स्नान किया और एलडीए व नगर निगम के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाकर अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
यह खबर भी पढ़ें 👇 

"जब व्यंग्य का तमाचा पड़ता है, तो अच्छे-अच्छे रास्ते पे आने लगते हैं"

"जब बैल बिदक जाता है तो उसको हराई में सीधा जोतने के लिए नाथना पड़ता है। सरकारी अमला और उनके अधिकारी भी वैसे ही बिदके हुए हैं। कीचड़ महोत्सव उनको लोकतंत्र में अहिंसक तरीके से नाथने की एक प्रक्रिया है। अगर हम नागरिक जग जाएंगे तो अधिकारियों को भी जागना ही पड़ेगा। आज हमारे इस शांतिपूर्ण और व्यंग्यात्मक विरोध के कारण ही ठेकेदार गिट्टी डालने को मजबूर हुए हैं।"
— अनुरोध कुमार (अध्यक्ष) एवं अखिलेश सिंह (सचिव), सरगम अपार्टमेंट RWA

जानकीपुरम के निवासियों द्वारा किया गया यह अनोखा प्रदर्शन सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है। बिना किसी तोड़फोड़ या हिंसा के, केवल हास्य और व्यंग्य का सहारा लेकर सोए हुए सिस्टम को कुछ ही घंटों में सड़क पर लाकर खड़ा कर देना, नागरिक एकता की एक बड़ी जीत है। निवासियों का कहना है कि वे तब तक निगरानी रखेंगे जब तक सर्विस रोड का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा नहीं हो जाता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें