📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

Lucknow News: नगर निगम कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, आनन्द वर्मा अध्यक्ष और शमील अखलाक बने महामंत्री; देखें पूरी लिस्ट

Lucknow News: नगर निगम कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, आनन्द वर्मा अध्यक्ष और शमील अखलाक बने महामंत्री; देखें पूरी लिस्ट

Lucknow Nagar Nigam Karmchari Sangh newly elected committee 2026 list

लखनऊ, 5 जुलाई: नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026 का चुनाव आम सभा के माध्यम से गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव और गठन प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामरंग मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष मो० अकील, राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और विद्युत सुरक्षा निदेशालय (उ०प्र०) के उपाध्यक्ष पवन गौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आम सभा के माध्यम से सर्वसम्मति से नगर निगम लखनऊ के कर्मचारियों द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें संगठन को मजबूत करने और कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ: नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026 की सूची

क्र.सं. नाम पदभार
01अब्दुल तनवीरसंरक्षक
02आनन्द वर्माअध्यक्ष
03मोहम्मद शोएबउपाध्यक्ष
04हेमन्त कुमारउपाध्यक्ष
05सुखदेव प्रसाद यादवउपाध्यक्ष
06शमील अखलाकमहामंत्री
07मिर्जा इरशाद बेगमंत्री
08विजय लक्ष्मीमंत्री
09रेखा यादवमंत्री
10अर्जुन यादवसंगठन मंत्री
11निखलेश खरेप्रचार मंत्री
12शत्रोहन लालकार्यालय मंत्री
13अनुज गुप्तासंयुक्त मंत्री
14जाकिर अलीसंयुक्त मंत्री-2
15विशाल श्रीवास्तवसलाहकार
16यश प्रकाश गुप्ताकोषाध्यक्ष
17शिव शंकर रायउप कोषाध्यक्ष
18मोहम्मद शमशादसदस्य कार्यकारिणी
19पवन पालसदस्य कार्यकारिणी
20अरूण पालसदस्य कार्यकारिणी
21मोहम्मद जमासदस्य कार्यकारिणी
लम्बित मांगों के निराकरण के लिए किया आश्वस्त:
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनन्द वर्मा एवं महामंत्री शमील अखलाक ने चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में संघ सदैव कर्मचारी और संस्था के हित में संघर्षरत रहेगा तथा लम्बित मांगों के त्वरित निराकरण के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें