📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

UPSSSC OTR Registration 2026: यूपीएसएसएससी ने शुरू की वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें जरूरी नियम और फोटो-साइन साइज

UPSSSC OTR 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुरू की वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें नियम

UPSSSC OTR: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू की वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें मुख्य नियम

📍 लखनऊ | 📅 14 जुलाई, 2026
  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (O.T.R.) सुविधा 14-07-2026 से प्रारम्भ की जा रही है।
  • ओ.टी.आर. प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होगी; भविष्य की सभी मुख्य व प्रारंभिक परीक्षाओं के आवेदन हेतु यह संख्या अनिवार्य होगी।
  • गलत अथवा असत्य जानकारी दर्ज करने पर आयोग द्वारा अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी घोषणा की है। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु वन टाइम रजिस्ट्रेशन / एक बारगी पंजीकरण (O.T.R.) की प्रक्रिया दिनांक 14-07-2026 से प्रारंभ की जा रही है। इस प्रक्रिया के शुरू होने से अब अभ्यर्थियों को भविष्य में विज्ञापित होने वाले विभिन्न विज्ञापनों के सापेक्ष आवेदन करने के लिए अपनी मूलभूत सूचनाओं को बार-बार दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (O.T.R.) के मुख्य नियम और बिंदु:

  1. आयोग द्वारा भविष्य में विज्ञापित की जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) अथवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों को ओ.टी.आर. (O.T.R.) करना अनिवार्य होगा। भविष्य में आयोग के सभी विज्ञापनों के सापेक्ष आवेदन करने के लिए ओ.टी.आर. संख्या का उपयोग किया जाएगा।
  2. ओ.टी.आर. (O.T.R.) प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  3. अभ्यर्थियों को ओ.टी.आर. हेतु नवीन आवेदन अथवा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की पंजीकरण संख्या के आधार पर आवेदन करना होगा।
  4. यदि किसी अभ्यर्थी ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 हेतु आवेदन किया है, तो उसे प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की पंजीकरण संख्या के आधार पर ही ओ.टी.आर. (O.T.R.) हेतु आवेदन करना होगा।
  5. ओ.टी.आर. के लिए अभ्यर्थी के पास वैध मोबाइल नंबर एवं वैध ईमेल आईडी होना अनिवार्य है। मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी भर्ती प्रक्रिया की सम्पूर्ण अवधि तक सक्रिय रहने चाहिए, क्योंकि इनका सत्यापन ओ.टी.पी. (O.T.P.) प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाएगा।
  6. अभ्यर्थी ईमेल आईडी का सत्यापन ओ.टी.आर. की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत डैशबोर्ड के माध्यम से भी कर सकते हैं।
  7. अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में नाम, जन्मतिथि, पिता एवं माता का नाम, राज्य, गृह जनपद, हाईस्कूल अर्हता आदि विभिन्न विवरण दर्ज करना होगा तथा स्थायी एवं पत्राचार हेतु पते का भी उल्लेख करना होगा।
  8. अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में अपना अद्यतन (नवीनतम) रंगीन फोटोग्राफ 06 माह के अंदर का अपलोड करना होगा। फोटोग्राफ का साइज 50 kb से 100 kb के बीच तथा JPEG/JPG फॉर्मेट में होना चाहिए।
  9. अभ्यर्थी का हस्ताक्षर हिंदी अथवा अंग्रेजी में होना चाहिए। अभ्यर्थी अपने हस्ताक्षर के नीचे स्वयं की हस्तलिपि में हिंदी में अपना नाम अवश्य लिखेंगे। स्पष्ट किया जाता है कि अंग्रेजी भाषा के CAPITAL LETTERS में हस्ताक्षर अमान्य होंगे। हस्ताक्षर का साइज 30 kb से 50 kb के बीच तथा JPEG/JPG फॉर्मेट में होना चाहिए।
  10. ओ.टी.आर. हेतु आवेदन में दर्ज की गई समस्त जानकारी सही होनी चाहिए तथा अभिलेखों में उपलब्ध विवरण के अनुसार होनी चाहिए। गलत अथवा असत्य जानकारी दर्ज किए जाने पर आयोग द्वारा अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।
  11. ओ.टी.आर. की पंजीकरण संख्या प्राप्त होने के पश्चात अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज किए गए विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन अनुमन्य नहीं होगा।
  12. प्रत्येक अभ्यर्थी को केवल 01 ओ.टी.आर. संख्या धारित करने की अनुमति है। एक से अधिक संख्या धारित करने की स्थिति में अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।
  13. अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की गोपनीयता बनाए रखने के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे। पंजीकरण संख्या के दुरुपयोग की स्थिति में आयोग उत्तरदायी नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें