📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बाइंडिंग भारत ट्रस्ट ने वृद्धाश्रम में वितरित किया खाद्य सामग्री एवं जरूरी समान

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर बाइंडिंग भारत ट्रस्ट की अध्यक्ष कनुप्रिया जाजू एवं उनके सहयोगियों द्वारा गुरूवार को लिटिल एंजेल इंटर कॉलेज निकट हाइडल चौराहा, हीरालाल नगर सरोजनी नगर, लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को खाद्य सामग्री, वस्त्र एवं अन्य जरूरी समान वितरित किया गया।



ट्रस्ट विभिन्न सामाजिक एवं नैतिक कार्यों में लगातार अपनी भागीदारी दर्ज कराकर समाज सेवा में लगी है। वृद्ध आश्रम में कनुप्रिया जाजू ने अनाज, बिस्कुट, साड़ी, शाल व अन्य सामान वितरित करते हुए कहाकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। असहाय, गरीब व बीमार लोगों की मदद के लिए सभी को सदैव तैयार रहना चाहिए।



उन्होंने बताया कि उनकी टीम सदैव सामाजिक कार्य के लिए तत्पर रहती है और आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्यों को करती रहेगी। इस दौरान बाइंडिंग भारत ट्रस्ट के अन्य सदस्य कोमल, दुर्गेश त्रिपाठी, सुशील कुमार व शिवम गुप्ता मौजूद रहे।     


                             


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें