Pages

पूरे प्रदेश में चलेगा "मास्क नहीं तो सामान नहीं" अभियान - संदीप बंसल

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने व्यापारी समाज से अपील की है कि अपनी सुरक्षा स्वयं करनी पड़ेगी। राजधानी लखनऊ सहित कई महानगरों और प्रदेश के सभी जिलों में बढ़ते हुए कोरोना वायरस से ज्यादा शिकार व्यापारी वर्ग ही हो रहा है। राजधानी लखनऊ में भी 75% कोरोना मरीज व्यापारी वर्ग के हैं और मौतें भी सबसे अधिक व्यापारी वर्ग की हो रही हैं। इसलिए व्यापारी को यदि व्यापार करना है तो बहुत सावधानी से करना है वरना आने वाला समय और बहुत गंभीर होने वाला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में सोमवार को हजरतगंज बाजार में छंगामल चौराहे से "मास्क नहीं तो सामान नहीं" के फ्लेक्स प्रत्येक दुकान पर लगाए गए और जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए गए।

छंगामल हजरतगंज चौराहे से प्रारंभ करके 5-5 की टोलियों में कोर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दुकानों पर फ्लेक्स लगाए और व्यापारी वर्ग से अत्यंत सावधानी पूर्वक इस अभियान को चलाने का अनुरोध किया। हजरतगंज से जनपथ होते हुए लालबाग क्षेत्र में यह अभियान संपन्न किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ के कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद वेग, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, लखनऊ के महामंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छबलानी, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आसिम मार्शल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ