📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

एनडी तिवारी की निर्मम हत्या दुःखद एवं निन्दनीय - अजय कुमार लल्लू

यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधियों के हौसले बुलन्द - प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वाराणसी में जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी के महासचिव एवं पत्रकार एनडी तिवारी की गोली मारकर निर्मम हत्या किये जाने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इस जघन्य घटना की कड़ी निन्दा की है। उन्होने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। जिस प्रकार पूजा-अर्चना कर शूलटण्केश्वर मंदिर से घर लौट रहे एनडी तिवारी की रोहनियां थानान्तर्गत कुरहुआ ईंट भट्ठे के पास बदमाशों ने गोली मारकर नृशंस हत्या की है यह योगी राज के जंगलराज का प्रमाण है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहाकि योगी सरकार में भारतीय जनता पार्टी समर्थित भू माफिया अवैध कब्जे को लेकर आये दिन खूनखराबा कर रहे हैं। पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वह जब जहां चाहते हैं घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस देखती रह जाती है। लगातार पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। अपराधियों पर सरकार और पुलिस का कोई इकबाल नहीं बचा है। जंगलराज में परिवर्तित हो चुके योगी राज में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार दमनचक्र जारी है और उनके खिलाफ फर्जी मुकदमों से लेकर हत्याएं तक करवायी जा रही हैं। अजय कुमार लल्लू ने कहाकि कांग्रेस नेता और पत्रकार एनडी तिवारी के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाए एवं पीड़ित परिजनों को पचास लाख रूपये आर्थिक मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होने कहा कि आज भाजपा नेताओं और अपराधियों के गठजोड़ के चलते खुलेआम कांग्रेस सहित विपक्षी नेताओं की हत्याएं हो रही हैं जिनको सरकारी संरक्षण मिला हुआ है। लेाकतंत्र की खुलेआम अवहेलना हो रही है। राष्ट्रीय दल के नेता असुरक्षित हैं तो आम जनता की सरक्षा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें