लखनऊ। गोमती नदी की प्रत्येक रविवार सफाई अभियान के 164वें रविवार को स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना लगभग 10 कुंतल कचरा निकालने में सफल रही। सेना के संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में प्रातः 5:30 बजे गोमती नदी की सफाई अभियान का कार्य झूले लाल पार्क गोमती नदी तट पर आरम्भ हुआ। लगभग 3 दर्जन से अधिक स्वयं सेवियों ने गोमती नदी की तलहटी से कचरा, सिल्ट पालीथीन सड़े गले कपड़े और गोमती नदी के मध्य धार से नावों के द्वारा जलकुम्भी, सैकड़ों की संख्या में देवी देवताओं की मूर्तियों को एकत्रित करने का काम किया।
पर्यावरण सेना की अनुप्रिया खरवार, प्रिया जैन, शांती कश्यप, रत्नेश सिंह, निहार सिंह, विष्णु तिवारी, मनोज वर्मा, उदय सिंह, मुकेश चौरसिया, सुमित कश्यप, आशीष तिवारी, रामकुमार वाल्मीकि, राजेश जोशी, भुवन पाण्डेय, आनन्द वर्मा, आयुष बंसल, अनिल सिंह, शिवराज, राजकुमार कश्यप, कुलदीप वर्मा, रमेश जोशी ने गोमती नदी की सफाई के बाद मां गोमती की विधिवत आरती की। पर्यावरण सेना ने एकबार फिर शासन प्रशासन से गोमती नदी में गिरने वाले नालों को बंद करने की मांग की।Voice of Capital
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔍


0 टिप्पणियाँ