लखनऊ। लखनऊ के लघु दौरे पर आये भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश खारा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की। उन्होने मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश में बैंक द्वारा एमएसएमई ऋण, ग्रामीण ऋण एवं वित्तीय समावेश के क्षेत्र में विभिन्न पहल के बारे में जानकारी दी। श्री खारा ने बैंक के नवीन पहल जैसे विडियो KYC के द्वारा खाता खोलना, पॉज़िटिव पे सिस्टम, डोरस्टेप बैंकिंग के बारे में उन्हे अवगत कराया। इस अवसर पर कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बैंक ने गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय, गोरखनाथ, गोरखपुर को 120 सिलिंडर क्षमता का ऑक्सिजन प्लांट स्थापित करने हेतु एवं विवेकानंद पोलिक्लीनिक, लखनऊ मे 125 सिलिंडर क्षमता का ऑक्सिजन प्लांट स्थापित करने हेतु दान स्वरूप चेक प्रदान किया। इस दौरान एसबीआई लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक अजय खन्ना भी मौजूद रहे।
Voice of Capital
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔍


0 टिप्पणियाँ