google.com, pub-1705301601279513, DIRECT, f08c47fec0942fa0/> कार्यकर्ताओं को बदलनी होगी अपनी दिनचर्या - राधामोहन सिंह

Pages

कार्यकर्ताओं को बदलनी होगी अपनी दिनचर्या - राधामोहन सिंह

लखनऊ। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने रविवार को सरोजिनी नगर विधानसभा की बूथ संख्या 360 पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों की बैठक में कहाकि आप सभी अपने अपने बूथ पर भाजपा के मोदी और योगी की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कराते हुए अपना बूथ अजेय कीजिए। इसके लिए बूथ इकाईयों को और पन्ना प्रमुख तक को सक्रियता दिखानी होगी। पांच से छह महीनों के लिए अपनी दिनचर्या को बदलना होगा। ठीक वैसे ही जब घर में किसी मांगलिक कार्य के दौरान करते हैं। 

उन्होंने कहा कि पार्टी हर कार्यकर्ता का परिवार है और फरवरी में उत्सव है। बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक की मजबूती के लिए निष्पक्षता के साथ काम करते हुए विसंगतियों को दूर करना होगा। हमे क्षेत्र के लोगों से निरंतर संपर्क व संवाद के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और किए जा रहे विकास कार्य से अवगत कराते हुए  लक्ष्य के प्रति जागरूक करना होगा। अगर हमने ये कर लिया तो इस बार विधानसभा सीटों की जीत का आंकड़ा 325 की जगह 350 को पार कर जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल जी के सपनों को साकार करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करते हुए, कोविड-19 महामारी से निपटते हुए भी विकास की गति को बनाए रखा है।

उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने माफियाराज खत्म किया है और हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं। विभिन्न योजनाओं से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है। हमें इन कार्यो को जनता के बीच पहुंचाना है। उपलब्धियां गिनानी है और उनके ह्रदय में जगह बनानी है।

 कोरोना जैसी विपदा की घड़ी में भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार देश को भ्रष्टाचार मुक्त और स्‍वस्‍थ भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है. राज्य में योगी सरकार के आने के बाद कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हुई है. विकास भी अपनी गति से चल रहा है। राधामोहन सिंह ने कहा कि पार्टी ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों का भला किया है. मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश में गरीबों व जरूरतमंदों को निशुल्क राशन वितरण की योजना शुरू की है. चार लाख नौकरियां प्रदान की गई. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना जैसी अनेक योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है. इन सारी योजनाओं के बारे में जनता को बताने के भी निर्देश उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिए. उन्होंने कहा कि जनता को ये बताना होगा कि इन सारी योजनाओं का लाभ भाजपा सरकार दे रही है। बैठक में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री स्वाति सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया की बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख बैठक  मुराईन खेड़ा भदरुख के पार्षद विनोद मौर्या के कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ ली। उसके उपरांत लखनऊ महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुषमा खर्कवाल, महानगर मंत्री अमोद कुमार, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा व कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश प्रभारी व मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ