📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

इस टीवी शो के फाइनल राउंड के लिए हुआ बाल नृत्यांगना इप्शिता का चयन

लखनऊ। आसमान में उड़ान भरनी हो, बॉर्डर पर मुस्तैद रहकर देश की रक्षा करनी हो, मेहनत और लगन से समाज के हर क्षेत्र में बेटियां अपनी सफलता का परचम लहरा रहीं हैं। जिस उम्र में बच्चे कार्टून देखना पसंद करते हैं उस उम्र में बेटियां अपने नन्हें पाँव और हाथों की थिरकन का लोहा मनवा रही हैं। उन्हीं में से एक है लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा की छात्रा व 12 वर्षीय बाल नृत्यांगना इप्शिता अरोड़ा। 

गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर में आयोजित हुए टीवी के बड़े रियल्टी शो "चैलेंजिंग डांसर" में राजधानी की होनहार बाल नृत्यांगना व आर्टिस्ट इप्शिता अरोड़ा ने फाइनल राउंड में जगह बनाई है।आलमबाग निवासी जयदीप अरोड़ा व दिव्या अरोड़ा की बेटी इप्शिता का चयन एक टीवी चैनल के आगामी कार्यक्रम के लिए हुआ है। इप्शिता ने यह साबित कर दिया कि यदि हौसले बुलंद हो तो कामयाबी कदम चूमती है। परिजनों के मुताबिक यह शो एंड टीवी पर प्रसारित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें