📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बाल निकुंज : स्टूडेंट्स ने किया शैक्षिक योग्यता का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पल्टन छावनी शाखा शनिवार को कक्षा-9ए के क्लास प्रेजेन्टेशन का शुभारंभ ज्ञान दायनी माँ सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। भौतिक विज्ञान विषय पर शाश्वत ने लाइट के बारे में बताया। जीव विज्ञान के विषय में तमन्ना ने सेल वाल एवं सेल के बारे में अपने विचार रखे। सामाजिक विज्ञान में पारूषी प्रजापति ने मेडिसिनल प्लांट एवं आदर्श बाजपेई ने सेन्सस के बारे में बताया।

हिंदी विषय में राशी मौर्या ने प्रेमचंद्र की जीवनी का सजीव वर्णन किया। गणित विषय में माही यादव ने क्वाड्री कोलेटरल के बारे में बताकर सभी का ज्ञानवर्धन किया। अंग्रेजी विषय में अभिषेक प्रजापति ने संतोष यादव के बारे में अपने विचार रखे। गृह विज्ञान में कोमल कुमारी ने डाइजेस्टिव सिस्टम के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन पारूषी प्रजापति, शाश्वत, खुशबू और आदर्श बाजपेई ने किया।

इस अवसर पर अभिभावक, कालेज की प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला, उप प्रधानाचार्या शैलेन्द्र सिंह, अंग्रेजी प्रवक्ता अरविन्द दीक्षित एवं अनूप पाण्डेय, गणित प्रवक्ता दिनेश तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, अनिल तिवारी, हिन्दी प्रवक्ता रश्मि कौल, सामाजिक विज्ञान प्रवक्ता पारस शुक्ला सहित अन्य शिक्षक व स्टूडेंट्स उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें