📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

गुजरात में दर्दनाक हादसा, पांच की मौत

गुजरात। भाई दूज के दिन शनिवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर से बड़ा हादसा हो गया। गांधीनगर जिले के खटराज गांव स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सफाई करने उतरे 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत से राजधानी दहल गयी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को बाहर निकाला गया। 


जानकारी देते हुए एरिया फायर ब्रिगेड अधिकारी महेश मोड ने बताया कि ईटीपी प्लांट में सबसे पहले सफई करने के लिए एक मजदूर उतरा था। कुछ देर बाद वह चीखने-चिल्लाने लगा, उसकी चीख-पुकार सुनकर 4 अन्य कूद पड़े। सभी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विनय कुमार, सुशील गुप्ता, देवेंद्र कुमार, अनीश कुमार और राजन कुमार के तौर पर हुई। 

दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब एक केमिकल फैक्ट्री में गंदे पानी की सफाई करने के लिए 5 मजदूरों को उतारा था। लेकिन दम घुटने से सभी की एक-एक करके मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। 

बताया जा रहा है कि केमिकल फैक्ट्री के गंदे पानी के टैंक की सफाई के दौरान मजदूरों के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं थे। जिसके चलते उनकी जान नहीं बच सकी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें