📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

विश्व का सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन बन कर तैयार हुआ अयोध्या - अनूप चौधरी

लखनऊ। भारत सरकार रेल मंत्रालय के उत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अनूप चौधरी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने अयोध्या कैंट व अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वही रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य को दिखा। अयोध्या स्टेशन के स्टेशन मास्टर को स्टेशन के प्रवेश द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति का चित्र लगाने की सलाह दी। अनूप चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहाकि वर्षों से चली आ रही मांग में जनपद फैजाबाद स्टेशन नाम बदल कर अयोध्या कैन्ट करने का जो कार्य किया। उसके लिए प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, मुख्यमंत्री को और हमारे जनपद के सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी के कार्यकर्ता सभी अयोध्या वासियों को धन्यवाद, जिन्होंने भगवान रामचंद्र जी को एक विश्व स्तर की पहचान दिलाने के लिए जिसके वह हकदार जो सदियों से लम्बे चले मामले उलट-पुलट के रहते थे उन सब को दरकिनार करते हुए। राम सबके दिल में वास करते हैं। ऐसा कार्य कराने का कार्य का काम किया है।उसकी प्रशंसा जनक है और आज मैंने अयोध्या रेलवे स्टेशन का कार्य को देखा। यह विश्व स्तर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है इसकी खूबसूरती किसी भी शब्द में पूरी नहीं हो सकती। शब्द कम पड़ जाएंगे। जिस तरीके से खूबसूरती के साथ यह रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। इस रेलवे स्टेशन को बनाने में दिन रात मेहनत कर तमाम साथी और रेल के कर्मचारी अधिकारी गण सभी लोगों ने मेहनत की है। उन्होंने अयोध्या पहुँचकर रामलला का प्रथम पूजन और हनुमानगढ़ी पर श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें