📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

निसार अध्यक्ष, आसिफ बने इंदिरानगर आम्रपाली मार्केट उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री

व्यापारी का सही अर्थ राष्ट्र निर्माता है - संदीप बंसल

लखनऊ। देश में किसान अन्नदाता है तो व्यापारी राष्ट्र निर्माता और देश का भाग्य विधाता है परंतु व्यापारी को आज भी दोयम दर्जे की निगाह से देखा जाता है जिसको परिवर्तन कराना ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का उद्देश्य है। आम्रपाली इंदिरा नगर उद्योग व्यापार मंडल के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहीं। संदीप बंसल ने व्यापारी समाज से व्यापारी होने पर गर्व करने और स्वयं को व्यापारी कहने में संकोच को त्यागने की अपील की और सभी से अपने नाम से पहले व्यापारी शब्द जोड़ने को कहा ताकि व्यापारी एकजुटता के चलते व्यापारी को यथोचित सम्मान मिल सके जिसका वह सही मायने में हकदार है। संदीप बंसल ने वर्तमान समय में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बहुत बड़े खतरे से व्यापारियों को आगाह करते हुए ऑनलाइन सामान बहुराष्ट्रीय कंपनियों से ना खरीदने की अपील की। 

उन्होंने इंदिरा नगर आम्रपाली मार्केट उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक ऋषि अग्रवाल, अध्यक्ष निसार हुसैन, महामंत्री मो. आसिफ, उपाध्यक्ष बदरे आलम, कृष्णकांत गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देव नारायण तिवारी, वरिष्ठ महामंत्री मो. इरफ़ान उपाध्यक्ष मो.अफजल कोषाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव उपाध्यक्ष सनी सिंह, नदीम, संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री अशोक भाटिया उपाध्यक्ष, सुशांत शर्मा, उपाध्यक्ष मुजीब अहमद, संगठन मंत्री फिरोज साहब, उपाध्यक्ष केएस जाफरी, जुगल किशोर रस्तोगी, राजेंद्र कुमार वर्मा, मोहम्मद हसीब उपाध्यक्ष संजय, पंकज वर्मा को शपथ दिलाते हुए व्यापारी समाज के किसी भी समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर और तैयार रहने का संकल्प कराया।

शपथ ग्रहण के अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं लखनऊ के महामंत्री सुरेश छबलानी, कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद बेग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सोनकर, महामंत्री अश्वन वर्मा, जिलाध्यक्ष नुजहत खान, एसोचैम के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल शामिल थे। इस मौके पर नेशीथ श्रीवास्तव, उमाशंकर पांडे, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन भसीन, नगर उपाध्यक्ष बीनू मिश्रा, मुर्दुला भार्गव, सुनीता आर्या, नगर उपाध्यक्ष पतंजलि सिंह यादव, पंडित अनुज गौतम, मो. नसीम, राजीव भार्गव, शब्बीर अहमद सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें