📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

टेक्सटाइल की तरह फुटवियर पर भी टैक्स वृद्धि वापस हो - संजय गुप्ता

लखनऊ। 1 जनवरी 2022 से टेक्सटाइल पर जीएसटी की दर को 5% से बढ़ाकर 12% किए जाने के निर्णय को दिल्ली में आयोजित जीएसटी काउंसिल की बैठक में स्थगित किए जाने के निर्णय का कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रांतीय चेयरमैन संजय गुप्ता ने स्वागत किया है।

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का आभार जताते हुए संजय गुप्ता ने कहाकि इस निर्णय से देश के लाखों कपड़ा व्यवसायियों के साथ ही जनता को भी राहत मिलेगी। कैट ने फुटवियर पर भी कर की वृद्धि को वापस लेने की मांग की।व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहाकि जीएसटी आज जटिल प्रणाली बनती जा रही है। जीएसटी से संबंधित अनेक समस्याओं के समाधान के लिए और सरल प्रणाली बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर की टास्क फोर्स का गठन होना चाहिए। जिसमें देश के विभिन्न संगठनों के शीर्ष व्यापारी नेताओं को सम्मिलित किया जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें