Pages

लखनऊ में 1115 संक्रमित, अलीगंज व आस-पास के इलाकों में बढ़ रही संख्या

लखनऊ। कोविड-19 की गाइडलाइंस  पालन करिए और mask लगाइए।उत्तर प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष रविवार को अब तक सर्वाधिक मरीज संक्रमित मिले हैं। गौतमबुद्ध नगर में 1149, लखनऊ में 1115, गाजियाबाद में 922, मेरठ में 715 और वाराणसी में 437 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें आधे से ज्यादा मरीज बाहर से लौटे यात्री व उनके संपर्क में लोग शामिल है।

मौजूदा समय में सक्रिय मरीजों की बात करें तो गौतमबुद्ध नगर में 4612, लखनऊ में 3653, गाजियाबाद में 3297, मेरठ में 2519 और वाराणसी में 1313 मरीज हैं। 


लखनऊ में इससे पहले बीते साल दूसरी लहर में चार अप्रैल को एक दिन में 1129 मरीज मिले थे। अलीगंज में सबसे अधिक 224 कोरोना मरीज मिले हैं। चिनहट 183, इंदिरानगर 122, आलमबाग 86, रेडक्रॉस 85, ऐशबाग 77, एनके रोड 71, सिल्वर जुबिली 62, टुड़ियागंज 32, ऐशबाग-इटौंजा, माल, मलिहाबाद, काकोरी, सरोजनीनगर, बीकेटी, इटौंजा, गोसाईंगंज व मोहनलालगंज के गांवों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। 

प्रदेश में कोरोना के कुल 25,974 एक्टिव मामले, चार की मौत 

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,22,428 सैम्पल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,25,415 सैम्पल भेजे गये है। कोरोना संक्रमण के 7695 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,46,51,924 सैम्पल की जांच की गयी हैं। 24 घण्टों में 253 तथा अब तक कुल 16,88,648 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 25,974 एक्टिव मामले हैं, जिनमे से 25,445 लोग होम आइसोलेशन में है।

अब तक 22,25,19,497 डोजें दी गयी 

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 08 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 17,99,750 डोज दी गयी, जिसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 4,19,962 डोज दी गई है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,18,24,119 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 89.42 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,85,40,470 लगायी गयी हैं जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 53.28 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,03,64,589 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 21,54,908 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 15.38 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल मिलाकर प्रदेश में 22,25,19,497 डोजें दी जा चुकी हैं। 

फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज 10 जनवरी से 

10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज दी जायेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन में लगे कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखते हुये उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जायेगी। सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ