Pages

घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए कैबिनेट मंत्री को सौंपा 9 सूत्रीय मांग पत्र

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने शुक्रवार को प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर उन्हें व्यापारियों की प्रमुख मांगों से संबंधित सुझाव पत्र भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किए जाने हेतु दिया। संदीप बंसल ने कहाकि 365 दिन में 1 दिन 3 सितंबर व्यापारी के लिए भी व्यापारी दिवस के रूप में घोषित होना चाहिए, बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर नकेल कसी जानी चाहिए, शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह उत्तर प्रदेश में पंजीकृत व्यापारियों से भी विधान परिषद सदस्य चुने जाने चाहिए, वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू की जानी चाहिए।

जीएसटी की दरों को युक्तिसंगत बनाते हुए जूते एवं ईंट भट्टे पर पूर्व की भांति जीएसटी किया जाना चाहिए, डीजल पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में शामिल किया जाना चाहिए, जीएसटी काउंसिल में भी व्यापारी प्रतिनिधि शामिल किया जाना चाहिए, मंडी शुल्क को भी पूर्ववत किया जाना चाहिए, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को और प्रभावी बनाया जाना चाहिए।

कानून मंत्री बृजेश पाठक को सुझाव पत्र देने वाले व्यापारी नेताओं में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के उद्योग प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजीव बंसल, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल, नगर महामंत्री सुरेश छाबलानी शामिल थे। महामंत्री सुरेश छाबलानी ने बताया की कानून मंत्री बृजेश पाठक ने उसी वक्त संगठन के सुझाव पत्र को भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र प्रभारी सुरेश खन्ना को व्हाट्सएप कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ