📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

चुनावी बिगुल से पहले बड़ी घोषणा, बिजली बिल में 50 फीसदी की कमी, अब ये होंगी दरें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल कभी भी बज सकता है। ऐसे में चुनाव आयोग की तारीखों के ऐलान से पहले राजनीतिक दलों की ओर से 300 यूनिट तक बिजली फ्री देने का वादा किया गया है। आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी की चुनावी वादों के बाद सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने किसानों और आम जनता को राहत देते हुए बिजली बिल 50 फ़ीसदी तक कम करने का दावं चला है। इस बात की जानकारी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट कर कर दी है।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शहरी मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर 6 रुपये/ यूनिट से घटकर 3 रुपये/यूनिट व फिक्स चार्ज 130 रुपये/ हॉर्स पावर से घटकर 65 रुपये/हॉर्स पावर होगा। एनर्जी एफिशिएंट पंप में दर 1.65 रुपये/ यूनिट से घटकर 83 पैसे/यूनिट व फिक्स चार्ज 70 रुपये/हॉर्स पावर की जगह 35 रुपये/हॉर्स पावर होगी।

निजी नलकूप के नये बिलों में ग्रामीण मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर 2 रुपये/ यूनिट से घटकर 1 रुपये/ यूनिट व फिक्स चार्ज 70 रुपये प्रति हॉर्स पावर से घटकर 35 रुपये/हॉर्स पावर होगा। अनमीटर्ड कनेक्शन में फिक्स चार्ज 170 रुपये/ हॉर्स पावर की जगह 85 रुपये/हॉर्स पावर होगा।

ऊर्जा मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में निजी नलकूप कनेक्शनों की विद्युत दरों में 50% की कमी कर बड़ी राहत देने का फैसला किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें