Pages

विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे व्यापारी - संदीप बंसल

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के कोर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक संगठन के मुख्यालय पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहाकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पिछले सभी चुनावों से भिन्न होंगा। जिसमें व्यापारी समाज अहम भूमिका निभाएगा। पूरे प्रदेश से व्यापारियों की राय एकत्रित की जा रही है। अभी तक संगठन व्यापारी ओपिनियन पोल के जरिए प्रमुख पदाधिकारियों एवं जिला नगर कमेटियों से राय ले रहा था। अब तय किया गया है कि प्रत्येक जनपद में विधानसभावार बाजार इस ओपिनियन सर्वे को अंजाम दिया जाएगा। 

संगठन सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से इस ओपिनियन पोल को अंजाम दे रहा है। इसके जरिए व्यापारियों के सभी वर्गों के सभी प्रकार की राय एकत्र की जा रही है। जिसमें जाति और धर्म मायने नहीं रखता है। “व्यापारी हित देशहित प्रथम” है। संगठन ने ओपिनियन पोल को 1 सप्ताह और बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक जो परिणाम आए हैं उसमें अधिकांश व्यापारियों की राय यही है कि जो भी राजनीतिक दल व्यापारियों की मौजूदा प्रमुख समस्याओं को निराकरण कराने का तुरंत आश्वासन देता है उसी पर व्यापारी को भरोसा करना चाहिए। व्यापारियों की प्रमुख मांगों में सर्वप्रथम सम्मान है जिसके लिए “3 सितंबर” “व्यापारी दिवस” बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर नकेल कसा जाना, जी.एस.टी. काउंसिल में व्यापारी प्रतिनिधि को शामिल किया जाना, शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह पंजीकृत व्यापारी को विधान परिषद में चुना जाना, जी.एस.टी. की दरों को युक्तिसंगत करते हुए जूते पर टैक्स घटाया जाना, डीजल, पेट्रोल को जी.एस.टी. के दायरे में शामिल किया जाना, “वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना” लागू किया जाना प्रमुख है।

बैठक में प्रदेश के कोर कमेटी के सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने-अपने मंडलों एवं जनपदों से व्यापारियों की राय को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा। कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता एवं नगर महामंत्री सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री व प्रयागराज मंडल प्रभारी रमेश केसरवानी, धर्मेंद्र जायसवाल, देवीपाटन मंडल प्रभारी जगदीश रायतानी, मेरठ से युवा जिलाध्यक्ष इमरान तोमर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ