📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रसपा प्रमुख से की मुलाकात

लखनऊ। राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से भेंटकर नववर्ष की बधाई दी। इसके साथ ही व्यापारी समस्याओं पर चर्चा कर व्यापारी आयोग का गठन, GST का सरलीकरण, ऑनलाइन ट्रेडिंग पर उत्तर प्रदेश में प्रतिबंध, प्रदेश में अस्थाई रूप से स्थित छोटे, गरीब व्यापारियों को स्थाई करने के लिए ज्ञापन दिया। संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक शिवपाल सिंह यादव ने यह भी कहा कि उनकी सरकार जब-जब रही है, व्यापारी हित में कई निर्णय और व्यापारी नेताओं का सम्मान किया हैं। उन्होंने सरकार बनने पर व्यापारी समाज के लिए इन बिंदुओं पर पूर्ण रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया और कहाकि आगे भी व्यापारी हित में निर्णय और व्यापारी नेताओं का सम्मान किया जाएगा। 

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी "मुन्ना" ने शिवपाल सिंह यादव को माला एवं दुशाला पहनाकर नववर्ष की बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश जयसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता ताज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष शेलेंद्र गुप्ता, सुरेश चंद जायसवाल, नीरज गुप्ता, डा. जितेंद्र सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, नगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद, जिला महामंत्री आशुतोष, नगर महामंत्री मोहम्मद महफूज, अजय अवस्थी बंटी, महेंद्र सिंह गौड़, लखनऊ जिला उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, शेर बहादुर थापा, मोहम्मद रेहान, लखनऊ नगर उपाध्यक्ष विजय यादव, सुनील जायसवाल, आलोक गुप्ता, वीपी सिंह, दुर्गेश गुप्ता, सनी गुप्ता, आशु गुप्ता, सर्वेश सिंह चौहान, मनोज कुमार कश्यप, हिमांशु गुप्ता, राम सुमिरन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें