📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

उप्र आदर्श व्यापार मंडल : भूतनाथ और पत्रकारपुरम मार्केट में लगा वैक्सीनेशन कैंप

सभी की जागरूकता से तीसरी लहर को बढ़ने से रोका जा सकता है - संजय गुप्ता

लखनऊ। "हमारा लखनऊ हमारी जिम्मेदारी" अभियान के अंतर्गत कोविड-19 के बढ़ते हुए दुष्प्रभाव की रोकथाम हेतु "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार को ट्रांस गोमती की प्रमुख बाजारों भूतनाथ मार्केट एवं पत्रकार पुरम मार्केट में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। वैक्सीनेशन कैंप में पहली व दूसरी खुराक के साथ ही 15 वर्ष से अधिक बच्चों को भी टीका लगाया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में व्यापारियों ने फेस मास्क भी वितरित किया। उन्होंने सभी से कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की। 

संजय गुप्ता ने कहाकि हमारा लखनऊ हमारी जिम्मेदारी है। हम सभी को मिलकर कोविड-19 की तीसरी लहर को रोकना होगा। सभी के सामूहिक प्रयास से निश्चित रूप से हम लोगों को सफलता मिलेगी।

भूतनाथ मार्केट में संरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, अरशद सफीपुरी, सौरभ अरोरा, मोहम्मद उबैद, पत्रकारपुरम मार्केट गोमती नगर के कैंप में पत्रकारपुरम इकाई के अध्यक्ष गिरीश भार्गव, महामंत्री मनीष गुप्ता, प्रेम आहूजा, संजीव टंडन, अविनाश, प्रवीण, रूपेश, आनंद रस्तोगी, संजय कुमार गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। भूतनाथ मार्केट  के कार्यवाहक अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया मंगलवार एवं बुधवार को भी वैक्सीनेशन कैंप जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें