📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय अलीगंज में सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एनएसएस, एनसीसी और रेंजर की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने अपनी चित्रकला के माध्यम से ड्राइविंग के वक्त मोबाइल का प्रयोग न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शरद वैश्य, डॉ. राघवेंद्र प्रताप नारायण, डॉ. जयप्रकाश वर्मा, लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा, डॉ. भास्कर शर्मा और अमित उपस्थित रहे। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रो. डॉ. राजेश्वर यादव और काशी नरेश ज्ञानपुर भदोही के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अरविंद ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें