📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल का हुआ विस्तार

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न इकाइयों का गठन किया। रविवार को बड़ी खुदान डुडौली रोड स्थित नगर कार्यालय पर हुई संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में प्रीति नगर भरत नगर डुडौली रोड व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमें कपिल रस्तोगी को अध्यक्ष, जफर भाई को महामंत्री, सुनील वर्मा, सईद अहमद, वसीम अहमद, अतुल श्रीवास्तव, अतीक अहमद को उपाध्यक्ष चुना गया। 

इसके साथ ही संतोष तिवारी को महानगर उपाध्यक्ष, जुल्फीकार अहमद को महानगर सचिव, मुन्ना भाई व मनोज बाजपेई को महानगर सचिव बनाया गया। राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहाकि वर्तमान में सभी व्यापारी भाइयों को एकजुट होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने वर्तमान समय में बिजली की आवाजाही पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहाकि जल्द ही विद्युत कटौती के विरोध में बिजली विभाग के एमडी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें