Pages

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल : लखनऊ इकाई का विस्तार संग इन मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को हुई लखनऊ महानगर की बैठक में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे लखनऊ महानगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद ने बताया कि लखनऊ में संगठन का युद्ध स्तर पर विस्तार किया जाएगा। व्यापार मंडल एक परिवार की तरह है जिसकी एकजुटता व्यापारी के सुख दुख में काम आती है। इसलिए हम सबको एकजुट रहना चाहिए और संगठन को बढ़ाने के लिए समय-समय पर बैठक करते रहना चाहिए।

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि प्रदेश में अतिक्रमण विरोधी अभियान से पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित एवं स्थानांतरित ना करने के कारण रोजी रोटी का सवाल उत्पन्न हो गया है। बिजली कटौती से उद्योगो पर भी प्रभाव पड़ रहा है और कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त है। सरकार को इन विषयों पर गंभीर होकर तत्काल उचित कदम उठाने चाहिए। जिससे व्यापारी उद्यमी के साथ-साथ आम जनता को भी राहत मिले। उन्होंने कहा कि संगठन उद्यमी व्यापारी किसान के साथ-साथ आम जनता के हक की भी लड़ाई लड़ेगा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारी इस देश का भामाशाह है जो कि सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने का कार्य करता है और सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। किंतु जो सम्मान सरकार, शासन, प्रशासन से व्यापारियो को मिलना चाहिए वह सम्मान उसको नहीं मिल रहा है, जिसकी लड़ाई संगठन हमेशा लड़ता रहेगा।
संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी ने संगठन की रूपरेखा को आगे कैसे बढ़ाया जाए, व्यापारी शक्ति को कैसे और मजबूत किया जाए इस पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहाकि देश प्रदेश और जिले के सभी व्यापारियों को सदस्य बनाते हुए उनकी समस्याओं पर प्रकाश डालते व निराकरण करते हुए संगठन का विस्तार करते रहे।
संगठन का विस्तार करते हुए संतोष तिवारी, शिबू चौधरी, सूरज वर्मा, विजय अग्रवाल प्रमोद यादव, मोहम्मद एजाज को लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष और सिराज अहमद, मनोज कश्यप, मनोज बाजपेई, सत्यम मिश्रा, सफीक अहमद, अजय सोनी, राजेश पाठक, सफीक अहमद, सिराज अहमद राजेश राणा को लखनऊ महानगर सचिव बनाया गया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, ताज खान, सुरेश जयसवाल, कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल, लखनऊ महानगर महामंत्री अजय अवस्थी बंटी, मोहम्मद महफूज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज किशोर साहू, उपाध्यक्ष विजय यादव, श्रीकांत वर्मा, वीपी सिंह, सुनील जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राकेश यादव, सनी गुप्ता, रामतीर्थ यादव, आशु गुप्ता, विशाल पाण्डेय, जितेंद्र गुप्ता, राजा अंसारी, नसीम उल हक, सर्वेश सिंह चौहान, मनोज कुमार कश्यप, शिबू चौधरी, राजू यादव, राम गोपाल गौतम, अनिल गुप्ता, रामशरण पाठक, सीताराम जायसवाल, प्रचार मंत्री राघव सिंह, बलराम यादव, प्रीति नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कपिल रस्तोगी महामंत्री जफर फारुकी उपाध्यक्ष सुनील वर्मा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ