📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
⚡ Breaking: गोरखपुर में हादसा | IAF रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | ताज़ा अपडेट पढ़ें...

Pages

जन कल्याण एवं सांस्कृतिक समिति ने विधायक डा. नीरज बोरा का जताया आभार

लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से हो रहा है। सेक्टर-"एफ" जानकीपुरम में स्थित सुंदरम पार्क के आसपास के निवासियों को भी जर्जर सड़क से मुक्ति मिल गई। विधायक डा. नीरज बोरा के अथक प्रयास से पार्क के आसपास की सड़कें बन रही हैं। जन कल्याण एवं सांस्कृतिक समिति, सुंदरम पार्क, सेक्टर एफ, जानकीपुरम की अध्यक्षा शिवा गुप्ता, सचिव अजय वीर सिंह सहित समिति के पदाधिकारियों व स्थानीय निवासियों ने इस कार्य के लिए विधायक का आभार जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें