📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन, देशव्यापी बैंक हड़ताल 27 जून को

लखनऊ। केंद्र सरकार एवं आईबीए की हठधर्मिता के कारण बहुत समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने बुधवार शाम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, हजरतगंज शाखा के समक्ष सभा एवं प्रदर्शन किया। फोरम के प्रदेश संयोजक वाईके अरोड़ा ने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन का पुन: निर्धारण, नवीन पेंशन योजना की समाप्ति एवं पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, बैंक कर्मियों के दीर्घ लंबित मुद्दों पर निर्णय, सीएसबी बैंक में वेतन समझौते को लागू करना आदि प्रमुख मांगे हैं। इसी क्रम में फोरम ने 27 जून को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है।

प्रदर्शन में पवन कुमार (वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ऑयबाक), अखिलेश मोहन (महामंत्री, एन.सी.बी.ई.), दीप बाजपेई (प्रदेश उपाध्यक्ष, यू.पी.बी.ई.यू.), फोरम के लखनऊ संयोजक अनिल श्रीवास्तव, एस.के. संगतानी (महामंत्री, सिंडीकेट बैंक एम्पलाइज यूनियन), पी.एस. भाटिया (पंजाब एंड सिंध बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन), सौरभ श्रीवास्तव (महामंत्री, बैंक ऑफ इंडिया आफीसर्स एसोसिएशन), वीके श्रीवास्तव (सहायक महामंत्री, सेंट्रल बैंक स्टाफ एसोसिएशन) के अतिरिक्त एसके अग्रवाल, वीके माथुर, संदीप सिंह, विभाकर कुशवाहा, मनमोहन दास, दिवाकर सिंह, बीडी पांडेय तथा नीलम वार्श्नेय आदि बैंक नेताओं ने बैंक कर्मियों की मांगों पर ध्यान न देने के लिए केंद्र सरकार एवं आईबीए की घोर निन्दा की। फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि 27 जून की देशव्यापी बैंक हड़ताल के पूर्व 16 जून को बैंक शाखाओं के बाहर पोस्टर, 20 जून को धरना और 24 जून को प्रदर्शन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें