📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

जनशक्ति सेवा सम्मान से सम्मानित हुई सेवा, सुरक्षा, लेखनी

लखनऊ। सेवा, सुरक्षा, लेखनी का एक समन्वय है। लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरक्षण के लिए तीनों जरूरी है। पुलिस, पत्रकार और समाजसेवियों के समन्वय से समाज के तानेबाने को बहुत मजबूत किया जा सकता है और हमें इन तीनों का सम्मान करना चाहिए। मां गायत्री जन सेवा संस्थान और नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से शनिवार को आयोजित ‘एक मंच तीन आवाज' सेवा, सुरक्षा, लेखनी जनशक्ति सेवा सम्मान समारोह में उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहीं। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा कि समय के साथ चुनौतियां भी बदली हैं। एक वक्त था जब लोग कहते थे कि नेकी कर दरिया में डाल और अब वक्त है नेकी कर सोशल मीडिया में डाल। उन्होंने कहा कि जो सेवाभाव से दूसरों के लिए जीता है वो ईश्वर का सबसे अधिक प्रिय होता है। 

समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व आईजी अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि यदि बच्चा गलती करता है तो परिजन उसे डराते हैं कि पुलिस पकड़ लेगी, जो गलत है। बच्चों के मन से पुलिस का भय दूर करना जरूरी है। उन्होंने सभी माता पिता से अपील की कि पुलिस का नाम लेकर बच्चों को डराये नहीं बल्कि उन्हें मित्र पुलिस के बारे में बताएं और जागरूक करें कि यदि कोई दिक्कत हो तो तत्काल पुलिस की मदद लें। 

बतौर विशिष्ठ अतिथि मौजूद एसआर ग्रुप के चेयरमैन व भाजपा एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहाकि पुलिस पत्रकार और समाजसेवी हमारे समाज के तीन मजबूत स्तम्भ है और हमें इन तीनों स्तम्भों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने पुलिस पत्रकार और समाजसेवियों के रोल का महत्व बताया और संस्था के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 पुलिसकर्मियों, 30 पत्रकारों और 50 समाजसेवियों को जनशक्ति सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।सम्मानित हुए पुलिसकर्मियों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने कहाकि अगर उनके कार्य को समाज में सम्मान मिलता है तो उन्हें अत्यंत खुशी होती है। 
इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद के. विक्रम राव (वरिष्ठ पत्रकार), मुकेश बहादुर सिंह (वरिष्ठ समजसेवी व चेयरमैन इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स), डीसीपी रईस अख्तर, एसएम कासिम आब्दी (अपर पुलिस उपायुक्त), सन्तोष श्रीवास्तव (समाजसेवी व डायरेक्टर नीलांश ग्रुप), राहुल गुप्ता (समाजसेवी व डायरेक्टर आनंदी मैजिक वर्ल्ड), समीर शेख (सीएमडी ड्रीम्ज ग्रुप, अध्यक्ष कलाम फाउंडेशन), संजय कश्यप समाजसेवी व नेता निषाद पार्टी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। 
प्रोग्राम के आयोजक अरूण प्रताप सिंह (संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा व संस्थापक मां गायत्री जनसेवा संस्थान) और गुंजन वर्मा (सहसंयोजक भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ व अध्यक्षा नीशू वेलफेयर फाउंडेशन) ने बताया कि दोनों संस्थाएं एक साथ मिलकर कई सालों से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करती आ रही हैं। इसी क्रम में संस्थाए वक्त वक्त पर समाजसेवियों, पुलिसकर्मियों, महिलाओं और पत्रकारों का सम्मान भी करती रही हैं। ‘‘जनशक्ति सेवा सम्मान’’ पुलिस, पत्रकार व जनसेवियों के लिए समर्पित है। तीनों के समन्वय से ही आज हम कोविड जैसी महामारी में हजारों जिंदगियों को बचा सके हैं। जब हम समाज के इन सच्चे नायकों को उनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं तो इससे उन्हें अपने कार्य की हौसलाअफजाई मिलती है। इससे वह और अधिक ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हैं। 
कार्यक्रम को एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, किरण फाउंडेशन, बेसिक्स एडवरटाइजिंग, कलाम फाउंडेशन, द हुनर फाउंडेशन, आधुनिक दौर पत्रिका, भारतीय जनता स्वराज सेना सामाजिक संगठन के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन एंकर प्रदीप कुमार शुक्ला और कार्यक्रम का कुशल संयोजन मुकेश मिश्रा (क्षेत्रीय संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ भाजपा) व डाॅ. नितिका सिंह गौर ने किया। इस मौके पर मनोज सिंह चौहान, सीमा राय, मोना वर्मा, रोली जायसवाल, रूद्र प्रताप वाजपेयी, नीलम श्रीवास्तव, मनीष पंडित, उत्तम पोरवाल, अंशुल निगम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें