📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

सीएम को नगर निगम कर्मचारी संघ ने लिखा पत्र, पूरी हो गई मांग तो लाखों कर्मचारियों, पेंशनरों को होगा फायदा

लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से राज्य  कर्मचारियों/शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके आश्रित परिजनों की भांति स्थानीय निकाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके आश्रित परिजनों को भी पं0 दीन दयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल किये जाने की मांग की है।



संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा व महामंत्री राम अचल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि  राज्य के सरकारी कर्मचारियों / शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को पं० दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजनाओं का आबद्ध चिकित्सालयों से कैशलेस योजना का लाभ दिया जाना प्रस्तावित है। 

बताया कि अभी तक यह होता आ रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार की कर्मचारी हित की योजनाओं का लाभ स्थानीय निकाय के कर्मचारियों पर लागू किये जाने वाला शासनादेश राज्य कर्मचारियों / शिक्षकों पर लागू किये जाने के उपरान्त विलम्ब से जारी किया जाता है, जबकि उत्तर प्रदेश का निकाय कर्मचारी उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने में योगदान देता आ रहा है। ऐसे में पं० दीनदयाल उपाध्याय कैशलेश चिकित्सा योजना के अन्तर्गत राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारियों पर भी लागू किये जाने की मांग की है। ताकि प्रदेश का निकाय कर्मचारी भी उत्तर प्रदेश सरकार की कर्मचारी हित योजना का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों / शिक्षकों की भांति समय से प्राप्त कर सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें