📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

प्रत्येक व्यक्ति को लेनी होगी एक वृक्ष के देखभाल की जिम्मेदारी - पवन सिंह चौहान

सीतापुर। पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने लोक भारती संस्थान संग सीतापुर के बट्सगंज स्थित कान्हा गौशाला में हरिशंकरी पौधे रोपकर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने लोक भारती संस्थान व आमजनमानस के सहयोग से नैमिषारण्य को हरा भरा बनाने के लिए एक माह तक पौधरोपण करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को सीतापुर शहर में स्थित कान्हा गौशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 15 हरिशंकरी पौधे रोपे।

उन्होंने कहाकि पौधरोपण से ज्यादा उसकी देखभाल जरूरी है। ऐसे में इन पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए योजना बनाई गई है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधे की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी जो इसकी देखरेख करेगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है, पेड़ है तभी हम स्वस्थ हैं। एमएलसी ने कहाकि यह कार्यक्रम पूरा एक माह चलेगा। जिसमें नैमिषारण्य से लेकर पूरे जिले में पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आम जनमानस से लेकर छात्रों को भी शामिल किया जाएगा। छात्रों को जागरूक करने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इस मौके पर भारतीय संस्थान के कार्यकर्ताओं सहित पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गया प्रसाद मिश्रा, जया सिंह, पवन सिंह मीडिया प्रभारी जिला उपाध्यक्ष, रोहित सिंह उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें