📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बाल निकुंज : साइकिल तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की अदभुत झलक

लखनऊ। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ व हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाल निकुंज स्कूल्स एण्ड कालेजेज के स्टूडेंट्स ने बुधवार को साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली।बाल निकुंज इण्टर कालेज मोहिबुल्लापुर शाखा से शुरू हुई यात्रा को एमडी एचएन जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा के नेतृत्व में निकली यात्रा शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा के माध्यम से स्टूडेंट्स ने देशभक्ति की अलख जगाई। शहीद स्मारक पर आजादी के गुमनाम शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कालेज के छात्र अरबाज खान ने देशभक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ गाया जिसका सभी विद्याथिर्यों ने एक स्वर में गाकर साथ दिया।

कालेज के लगभग 225 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं 100 से अधिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने साइकिल यात्रा को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। इस यात्रा में समस्त शाखाओं के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य एवं इंचार्जेज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी ओपी वर्मा ने बताया कि इस यात्रा के अतिरिक्त कालेज के छात्र-छात्राओं ने मोहिबुल्लापुर क्षेत्र में तिरंगा प्रभात फेरी भी निकाली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें