📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

हाउस टैक्स का पैसा हड़पने पर नगर निगम का राजस्व निरीक्षक निलंबित

रसीद बुकें समेत खुद कई दिनों से चल रहे गायब

लखनऊ। कानपुर नगर निगम के राजस्व निरीक्षक हर्षित मिश्रा को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मिश्रा पर आरोप है कि टैक्स की वसूली के बाद उसे सरकारी खाते में नहीं जमा किया। इसके साथ ही नगर निगम कार्यालय में इनसे संबधिंत टैक्स की रसीद बुकें गायब पाई गईं। 

हर्षित कई दिनों से अपने काम पर भी नहीं आ रहे थे। उनके ऊपर लगे आरोंपों की जांच करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया। कमेटी ने हर्षित मिश्रा पर लगे आरोंपों को सही पाकर अपनी रिपोर्ट कानपुर के नगर आयुक्त को सौंपी। नगर आयुक्त ने हर्षित मिश्रा के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट स्थानीय निकाय निदेशक को भेजी। इसके बाद स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने हर्षित मिश्रा को कानपुर नगर निगम के राजस्व निरीक्षक के पद से निलंबित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें