📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बोरा इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट साइन्सेज में हुआ काव्य समारोह

लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित बोरा इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट साइन्सेज में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ओज का कवि विषय पर काव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रमेश रंजन मिश्र के साथ सौरभ जायसवाल, मृत्युंजय बाजपेयी, प्रियांशु तिवारी, शेखर त्रिपाठी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती माँ, स्व. डीपी बोरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। संस्थान के प्राचार्य डाॅ. जीसी पाठक ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इसी क्रम में सच्चिदानंद सिंह, कुलदीप द्विवेदी, देवव्रत मिश्र ने पुष्प माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर अन्य अतिथियों का स्वागत किया। 

संस्थान के प्राचार्य ने अपने सम्बोधन द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में रमेश रंजन मिश्र, शेखर त्रिपाठी, मृत्युंजय बाजपेयी, सौरभ जायसवाल, प्रियांशु तिवारी, सक्षम शुक्ला, आकिब अंसारी, दिव्यांशी मिश्रा, अवर्तिका बाजपेयी, रितिका मिश्रा, रणविजय कुमार सिंह, अभिषेक यादव, अमरेश पाल, वैष्णवी मिश्रा आदि छात्रों ने ओजपूर्ण काव्य की सुन्दर प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। उपप्राचार्या डाॅ. मन्जू लता शर्मा द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुस्कान गुप्ता व इशित मिश्रा द्वारा किया गया। इस काव्य समारोह में संस्थान के समस्त विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें