📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

जानकीपुरम वार्ड प्रथम में सपा कार्यकर्ताओं ने वितरित किया तिरंगा

लखनऊ। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को "आजादी का अमृत महोत्सव" के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों व संगठनों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे प्रदेश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जानकीपुरम वार्ड प्रथम की पार्षद शीबा चांद सिद्दीकी व पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी के नेतृत्व में गुरुवार को घर घर तिरंगा भेंट किया गया। अभियान की शुरुआत मड़ियांव गाँव में स्थित पार्षद कार्यालय से हुई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को भी तिरंगा वितरित किया गया। 

पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी ने बताया कि 15 अगस्त तक निरंतर अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर रवि यादव, शैलेंद्र वर्मा, अन्नु यादव, अनिल गौतम, अंकित वर्मा, सुशील रावत, अभिषेक मिश्रा, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, रमेश यादव, जमाल वारिस, मोहम्मद सैफ़, अलीम, मो रईस, मोहम्मद शरिक़, मोहम्मद कैफ़, साहिल, समी अरमान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें