📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

एसआर ग्लोबल स्कूल : 10वीं व 12वीं के मेधावियों को किया सम्मानित

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10 व 12 के मेधावियों को सम्मानित किया गया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के कक्षा 10 के 47 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक व कक्षा 12 के 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपने परिवार व विद्यालय का मान बढाया। संस्थान के चेयरमैन व भाजपा एमएलसी पवन सिंह चौहान ने सभी मेधावियों को स्कूल बैग, पानी की बोतल व प्रतिभा शील्ड देकर सम्मानित किया। संस्थान के वाईस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों व कक्षा 10 व 12 के टॉपर बच्चों क्रमशः अविरल भदौरिया व अर्नव कुमार को स्मृति चिन्ह व एक–एक ट्राली बैग देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में मौजूद मेधावियों के माता पिता का भी चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने माला पहनाकर स्वागत करने के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को उनकी उपस्थिति के लिया सराहा व सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। पवन सिंह चौहान ने बच्चों की सफलता का श्रेय उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति, उनके अध्यापकों के कुशल निर्देशन एवं उनके अभिभावकों के समर्पण को दिया। उन्होंने कहाकि यह आप सभी के प्रतिदिन विद्यालय आने का ही परिणाम कि जो आज  इन सभी बच्चों ने अपनी बारहवीं व दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता अर्जित की है। अपने नाम के साथ साथ अपने माता पिता, विद्यालय व अपने जनपद का भी नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सीके ओझा, उपप्रधानाचार्या शालिनी श्रीवास्तव, अकेडमिक इंचार्ज दीपक सिंह सहित सभी टीचर्स व अभिभावक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें