Pages

दिलकुशा में दीवार गिरने से 9 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

लखनऊ। गुरूवार से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र स्थित दिलकूशा में बड़ा हादसा हो गया। दिलकुशा में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में 3 बच्चे 18 साल से कम और कुछ महिलाएं वा पुरुष शामिल हैं।


मरने वाले लोग निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास रात को सोए हुए थे जो हादसे का शिकार हो गए। रेस्क्यू देर रात ही कर लिया गया। 

आर्मी कैंट के पास हादसा हुआ तो मौके पर रेस्क्यू करने के लिए आर्मी के जवान भी पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री खुद इस हादसे पर निगाह बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री में इस हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक परिवार को 4 लाख रुपए की मदद और घायलों को बेहतर इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं।



दुर्घटना के मद्देनजर ज़िलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार पहुँचे दुर्घटना स्थल पर घटना स्थल का जायज़ा लिया। कैंट स्थित दिलकुशा में दीवार गिरने की सूचना प्राप्त होते ही ज़िलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार कैंट स्थित दिलकुशा पहुँचे। दुर्घटना स्थल का जायज़ा लिया। ज़िलाधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार के गिरने से हुई। इस दुर्घटना में 9 लोगो की मृत्यु और 2 लोग घायल हुए है। घायलों को सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा दोनो घायलो को खतरे के बाहर बताया गया है। 



ज़िलाधिकारी ने सिविल हास्पिटल पहुँच कर घायलो का हाल-चाल लिया। डॉक्टरों को निर्देश दिया गया कि घायलो को उच्च उपचार उपलब्ध कराया जाए। ज़िलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मृत हुए लोगो के परिजनों को आपदा राहत के अंतर्गत मुख्यमंत्री की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ