📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

एकेटीयू : एसआर ग्रुप में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आगाज

लखनऊ। एकेटीयू द्वारा बख्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में बुधवार को डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट-2022 लखनऊ जोन का शुभारंभ हुआ। जिसमें 35 इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेजेज के स्टूडेंट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह (जल शक्ति मंत्री), डॉ. दिनेश शर्मा (पूर्व उप मुख्यमंत्री), एसआर ग्रुप के चेयरमैन व एमएलसी पवन सिंह चौहान, प्रो. प्रदीप मिश्र (कुलपति एकेटीयू), प्रो. राणा कृष्णपाल सिंह (कुलपति, शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे। एथलेटिक, टेबल टेनिस, बैटमिंटन, चेस, बास्केट बॉल, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बॉलीबॉल में  करीब 2500 स्टूडेंट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने फुटबॉल खेलने का आनंद लिया और सभी प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर उन्हें प्रोत्साहित किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने छात्रों को खेल से होने वाले सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को अति आवश्यक बताया। पवन सिंह चौहान ने कहाकि छात्र जीवन जिंदगी का सबसे सुखद कालखंड होता है। जिसमें खेल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से प्रतियोगिता करने के लिए प्रेरित करता है। जिससे जीवन को भी नियमों में ढालकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पहला फुटबॉल मैच अंबालिका इंस्टिट्यूट और बाबू बनारसी दास के बीच हुआ, जिसमें बाबू बनारसी दास 3/0 से विजयी हुआ। आरईसी बांदा और एफजीआईटी रायबरेली के बीच हुए दूसरे फुटबॉल मैच में आरईसी बांदा 1/0 से, पीएसआईटी कानपुर और कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बीच हुए तीसरे फुटबॉल मैच में पीएसआईटी 5/1 से और फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर और बीएनसीईटी लखनऊ के बीच हुए चौथे फुटबॉल मैच में फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर 1-0 से विजयी हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें