📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ में लगातार बारिश से कई इलाके जलमग्न, कमिश्नर ने भरे पानी में किया निरीक्षण

लखनऊ। लखनऊ में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रहीहै। इस वजह से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट आई है। मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने शुक्रवार को अत्यधिक वर्षा होने के दृष्टिगत शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इंजीनियरिंग कॉलेज जानकीपुरम, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, रिवरफ्रंट कॉलोनी आदि स्थानों के निरीक्षण के साथ-साथ जलकल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


अत्यधिक वर्षा के कारण शहर के समस्त क्षेत्र में आज 16 सितंबर 2022 को सभी बोर्ड्स के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधकारी सूर्य पाल सिंह गंगवार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।


सुबह करीब पांच बजे सूचना जारी की कि प्रातः 3.45 पर नगर आयुक्त द्वारा दी गयी जल भराव की सूचना के आधार पर 16 सितंबर 2022 को सभी बोर्ड्स के कक्षा 12 तक के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है।  समस्त विद्यालयों को यह आदेश व्हाट्सप्प आदि माध्यमों से तत्काल उपलब्ध  कराया जा रहा है ताकि अभिभावकों को ससमय सूचित किया जा सके। 


लखनऊ मंडलायुक्त लखनऊ डॉ. रोशन जैकब ने समस्त जनपद वासियों  को सूचित करते हुए आह्वान किया  है  कि लखनऊ शहर में भारी वर्षा के कारण कहीं भी कोई दुर्घटना की संभावना हो या घटी हो तो कृपया टोल फ्री नंबर 1533 तथा 9151055671, 9151055672, 9151055673 इन नम्बरो के माध्यम से फोन करके तत्काल सूचित करें।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें