📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

उप्रराविप अभियन्ता संघ : 7 पदों के लिए मतदान सम्पन्न, 25 को होगी मतगणना

लखनऊ। बिजली अभियन्ताओं के संगठन उप्रराविप अभियन्ता संघ की अगले सत्र की केन्द्रीय कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के संगठनात्मक चुनाव के लिए बुधवार को प्रदेश के 42 निर्धारित स्थानों पर मतदान हुआ। केन्द्रीय कार्यकारिणी के 07 पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना 25 सितंबर को लखनऊ में होगी। वर्तमान में अध्यक्ष समेत कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुके हैं।  

विद्युत अभियन्ता संघ के वर्तमान महासचिव प्रभात सिंह एवं अध्यक्ष पल्लब मुकर्जी ने जारी बयान में बताया कि पूरे प्रदेश में अभियंताओं में अत्यधिक जोश दिखाई दिया और सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संघ के संगठनात्मक चुनावों के बावजूद समस्त विभागीय कार्य सामान्य रूप से जारी रहे अभियंताओं ने जनता की समस्याओं का अन्य दिनों की भांति निस्तारण किया।
अभियन्ता संघ की अगले सत्र की केन्द्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (ओबरा-अनपरा-पिपरी क्षेत्र), महासचिव, संयुक्त सचिव, संगठन सचिव एवं 02 सहायक सचिव पदों समेत कुल 07 पदों हेतु मतदान हुआ है। मतदान विभिन्न पर्यवेक्षकों की निगरानी में पूर्ण पारदर्शिता के साथ एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। संघ के पदाधिकारियों व सभी प्रत्याशियों ने मुख्य चुनाव अधिकारी इं. सीपी यादव (मुख्य अभियंता) को सफलतापूर्वक, निर्विवाद ढंग से पूर्ण पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें