Pages

स्वच्छता अभियान : अब तक 50 लाख किलो प्लास्टिक कचरे का हुआ निस्तारण

पूरे देश में चल रहा है स्वच्छता अभियान

लखनऊ। भारत सरकार द्वारा पूरे देश में 1 से 31 अकटूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत अब तक देश के विभिन्न इलाको से 50 लाख किलो से भी अधिक प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया जा चुका है। केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रयागराज में राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान 2.0 का श्रीगणेश नैनी स्थित यूनाइटेड इंजीनियरिंग कालेज मे शंखनाद करके किया था। इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र लखनऊ के तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत क्लीन इंडिया 2.0 के तहत शनिवार को विकासखंड काकोरी के भरोसा गांव में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी विकास कुमार ने किया। इस अभियान के अंतर्गत गांव के स्कूल, सामुदायिक स्थल, धार्मिक स्थल सहित गांव की गलियों से सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण का कार्य किया गया। 
इस अभियान में गांव से लगभग 45 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया। जिला युवा अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष विभाग द्वारा 16000 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया है। केंद्र से सबद्ध युवा मंडलों, स्वयं सेवी संगठनों के माध्यम से गांव गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में उतार कर महात्मा गांधी के सपनो के भारत को बनाने में सहयोग करें। आज के इस अभियान में जिला युवा अधिकारी के साथ राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सतीश कुमार, युवा खिलाड़ी रमन गुप्ता, शारीरिक शिक्षक दीपक वर्मा, सहित 50 से अधिक की संख्या में गांव के युवा एवं युवतियों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ