📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने प्रयाग दत्त उपाध्याय से की मुलाकात, की आर्थिक मदद

लखनऊ। भाजपा को जिंदगी देने वाले लखनऊ महानगर के पूर्व कार्यालय प्रभारी प्रयाग दत्त उपाध्याय इन दिनों खुद अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। बुधवार को उनका हालचाल लेने पूर्व नगर विकास मंत्री और लखनऊ पूर्व के विधायक आशुतोष टंडन गोपालजी उनके निजी आवास पेपर मिल कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने परिवारिक सदस्यों से भेंट की और उपाध्याय जी को 25 हजार की आर्थिक सहायता भी दी। 

उन्होंने कहाकि उपाध्याय जी ने पूरा जीवन भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय को समर्पित कर दिया। उनके व्यवहार में कभी गुस्सा नहीं आया। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, स्व. लालजी टंडन के चुनाव में मैं इनके साथ रहा हूं, पोलिंग के बस्ते बनाने में उनका कोई जोड़ नहीं है। आशुतोष टंडन के साथ पार्षद राजेश सिंह गब्बर, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र राय डब्बू, परिवारिक सदस्य शान्ति गुप्ता, अवधेश गुप्ता छोटू उपस्थित थे। परिवारिक सदस्यों ने पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें