📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

रसगुल्ला न मिलने पर चल गये चाकू, एक की हत्या, शादी के घर में मातम

आगरा। आगरा में एक शादी में बारातियों को रसगुल्ला न मिलने पर एक युवक की हत्या कर दी गयी। इस घटना में बारात में आए 20 वर्षीय सनी पुत्र खलील की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि शाहरुख घायल हो गया। बेहद दिलचस्प इस घटना के दौरना लड़की और लड़के पक्ष में मारपीट हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। बारात में हुए बवाल के बाद दूल्हा पक्ष काफी नाराज है। काफी मनाने के बाद भी वह नहीं माने। शादी बिना किए ही बारात लेकर वापस चले गए। इस वारदात से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। लड़की पक्ष के युवक की हत्या से परिवार सदमे में है।



घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। मोहल्ला शेखान के रहने वाले उस्मान की दो बेटियों जैनब और शाजिया की शादी खंदौली के रहने वाले वाकर के बेटे जावेद और राशिद से होनी थी। दोनों बारात लेकर विनायक भवन पहुंचे। बताया जा रहा है कि बारात अंदर गई तो वहां रसगुल्ले दिए जा रहे थे। एक बाराती ने एक से ज्यादा रसगुल्ले मांगे तो काउंटर पर खड़े युवक ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि रसगुल्लों के लिए चाकू निकल आए। इसके बाद शादी समारोह में जमकर चाकूबाजी हुई, कांटे चले और कुर्सियां फेंक कर मारी जाने लगी। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर चाकू से हमले करने लगे. मैरिज होम में भगदड़ मच गई।

छह से ज्यादा घायलों का चल रहा इलाज

भगदड़ के दौरान लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी बीच किसी ने 20 वर्षीय सनी पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, 6 से ज्यादा घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की पड़ताल की जा रही है

एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि रसगुल्ले को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक घायल हुआ, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और इसमें फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। आरोपी जल्द ही पुलिस के कब्जे में होंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें